फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Invoices of 77796 persons, sanctions made 30692

77796 व्यक्तियों का चालान, 30692 किए गए पाबंद

Tue, 18 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Invoices of 77796 persons, sanctions made 30692
आजमगढ़। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। चुनाव में गड़बड़ी फैलने वालों को चिह्नित किया जाने लगा है। उनको पाबंद भी किया जा रहा है. अब तक जिले में 77796 लोगों का चालान किया गया है तो वहीं 30692 लोगों को पाबंद किया गया है। पाबंद करने की सर्वाधिक कार्रवाई निजामाबाद थाना क्षेत्र में की गई है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि चुनाव के दौरान अनियमितता, गड़बड़ी पैदा करने वालों को चिन्हित कर लिया गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब तक थानावार जो कार्रवाई की गई है। उसमें निजामाबाद थाना पुलिस ने सर्वाधिक 3142 को पाबंद व 4572 का चालान किया है। इसके अलावा देवगांव कोतवाली पुलिस ने 1575 पाबंद व 4463 का चालान, पवई थाना ने 1274 पाबंद व 4254 चालान, फूलपुर कोतवाली ने 2118 व 4155 का चालान, जहानागंज थाना ने 1906 को पाबंद व 3886 का चालान, बरदह थाना ने 874 को पाबंद व 3905 का चालान, जीयनपुर कोतवाली ने 1532 पाबंद व 3850 का चालान किया। इसके अलावा बिलरियागंज थाना ने 997 को पाबंद व 3419 का चालान, तरवां थाना ने 569 को पाबंद व 3413 का चालान, अहरौला ने 737 को पाबंद व 3144 का चालान, अतरौलिया ने 497 को पाबंद व 3132 का चालान, महराजगंज ने 568 को पाबंद व 3118 का चालान, दीदारगंज ने 918 को पाबंद व 2978 का चालान किया। इसी क्रम में सरायमीर पुलिस ने 2037 को पाबंद व 3052 का चालान, मुबारकपुर ने 1972 को पाबंद व 2910 का चालान, रौनापार ने 1958 को पाबंद व 2862 का चालान, गंभीरपुर ने 902 को पाबंद व 3164 का चालान, शहर कोतवाली ने 1040 को पाबंद व 2595 का चालान, रानी की सराय ने 546 को पाबंद व 2489 का चालान, मेंहनगर ने 1512 को पाबंद व 2608 का चालान, कंधरापुर ने 734 को पाबंद व 2350 का चालान, कप्तानगंज ने 1270 को पाबंद व 2345 का चालान, सिधारी ने 606 को पाबंद व 2114 का चालान, तहबरपुर ने 696 को पाबंद व 1714 का चालान, मेहनाजपुर ने 712 को पाबंद व 1304 का चालान किया।
विज्ञापन

000000000000000
एसओ मेहनाजपुर की होगी जांच
आजमगढ़। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले एसओ मेहनाजपुर के खिलाफ जांच का निर्देश एसपी ने दिए हैं। इसके अलावा एसओ सिधारी व तहबरपुर को कड़ी चेतावनी जारी किया है। इन तीनों थाना क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 151/107/116 के तहत कार्रवाई कम हुई है। जिसके चलते एसपी ने चेतावनी व जांच का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000
विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष संपन्न कराने की कवायद में पुलिस विभाग अभी से जुटा हुआ है। असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने के साथ ही चालान व पाबंद किए जाने की कार्रवाई जोरशोर से चल रही है। इसके साथ ही असलहा भी जमा कराए जा रहे है। कहीं किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने पाए इसकी पूरी रणनीति तय कर ली गई है।
अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed