{"_id":"65089e1610c4a5bfe30e3794","slug":"investigation-into-assistant-professor-recruitment-started-in-shibli-azamgarh-news-c-20-vns1017-364861-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शिब्ली में सहायक प्रोफेसर भर्ती की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शिब्ली में सहायक प्रोफेसर भर्ती की जांच शुरू
विज्ञापन
राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर की लिखित शिकायत पर शिब्ली नेशनल कॉलेज में विभिन्न विषयों की चल रही सहायक प्रोफेसर के 46 से अधिक पदों पर नियुक्तियों की जांच शुरू हो गई है। राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी ने कुलपति को पत्र जारी कर 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है।
शशांक शेखर ने अपने आरोप में कहा है कि शिब्ली नेशनल कॉलेज में नियम विरुद्ध सहायक प्रोफेसर की नियुक्तियां चल रही हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अफसर अली, प्रबंध समिति तथा चयन समिति के करीबी रिश्तेदारों की नियुक्तियां की गई हैं। कॉलेज की प्रबंध समिति के सदस्य डा. अब्दुल कवि (प्राचार्य के सगे मामा) की होने वाली पुत्रवधु हेरा रिजवान की बीएड विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति की गई है। प्राचार्य अफसर अली के सगे भाई मोहम्मद कासिफ की नियुक्ति सहायक प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान विभाग में हुई। प्राचार्य के सगे बहनोई डा. अशरफ की भूगोल विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति हुई है।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष अबुसाद अहमद शम्सी की भांजी डॉ. सीमा सादिक की बीएड विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति की गई है। सोसाइटी के अध्यक्ष शौकत अली के पुत्र डा. मोकर्रम अली को भी फारसी विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति मिली। इसी तरह से अन्य पदों पर भी भाई-भतीजावाद किया गया है।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में पिछले 27 अप्रैल को कुलपति द्वारा प्राचार्य की नियुक्ति का भी अनुमोदन कर देने से यह संदेह गहरा हो जाता है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी ने कुलपति को पत्र जारी कर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
कोट...
शिकायती पत्र के मद्देनजर जांच कराई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -प्रोफेसर पीके शर्मा, कुलपति महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय