फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Intruder breaks into clinic and launches deadly attack on doctor, leaving him injured

Azamgarh News: क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर जानलेवा हमला, घायल

Sun, 02 Nov 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Intruder breaks into clinic and launches deadly attack on doctor, leaving him injured
17 माहुल में डॉक्टर पर जानलेवा हमले के बाद मौके पर भारी पुलिस व पीड़ित डॉक्टर वीरेंद्र कुमार प्
अहरौला। थाना क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत में माहुल पुलिस चौकी से मात्र 400 मीटर दूरी पर अवैध असलहे से लैस बाइक सवार दो बदमाशों ने एक क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर के सिर पर बट से मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर भी असलहा लैस बदमाश से भिड़ गए और दोनों झगड़ा करते हुए सड़क तक आ गए। सड़क पर जाकर बदमाश और डॉक्टर दोनों कीचड़ में गिरे। जिसके बाद बदमाश का गमछा और हाथ में लिया हुआ असलहा डॉक्टर के हाथ में आ गया। इसी बीच बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

डॉक्टर वीरेंद्र कुमार प्रजापति अहरौला थाना क्षेत्र के समसल्लीपुर गांव के निवासी हैं और माहुल में अपना क्लीनिक चलाते हैं। जहां पर शनिवार लगभग 12 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पर डायल 112 चौकी इंचार्ज माहुल सुधीर सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीड़ित डॉक्टर वीरेंद्र प्रजापति का आरोप है कि माहुल चौकी इंचार्ज सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन चौकी इंचार्ज तमाशबीन की भूमिका मे दिखे। यहां तक कि 112 पुलिस ने चौकी इंचार्ज के साथ थाने पर जाने को कहा। डॉक्टर का आरोप है कि चौकी इंचार्ज थाने पर लेकर जाने के बजाय खुद असलहा लेकर थाने पर जाने को कहा।

डॉक्टर खुद अकेले असलहा लेकर थाने पहुंचे। थाने पर मौजूद स्टाप तहरीर लेने से मना कर दिया, तहरीर न लिए जाने पर डॉक्टर ने एसपी से फोन पर शिकायत की और व्हाट्सएप के जरिए तहरीर भी भेजी। दो घंटे बाद थाने पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने तहरीर लेकर डॉक्टर से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में छीना गया असलहा नहीं लाइटर है। अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। बताया गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed