फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inter-state five robbers caught by the police, silver and gold recovered

अंर्तजनपदीय पांच लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, चांदी व सोना बरामद

Sun, 22 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Inter-state five robbers caught by the police, silver and gold recovered
आजमगढ़। रानी की सराय थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय गिरोह के पांच लुटेरों को पकड़कर कई लूट की घटनाओं का खुलासा किया।
विज्ञापन

गैंग ने आजमगढ़ सहित कई जनपदों में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। सभी पकड़े गए आरोपी बिजनौर जिले के रहने वाले हैं और स्कार्पियो से चलते थे।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपियों के पास से आठ सौ ग्राम चांदी व साढ़े सत्रह ग्राम सोना, तीन तमंचा, पांच मोबाइल, एक कटर व 16,940 रुपये बरामद किए गए । गिरफ्तार आरोपियों में मो. जीशान पुत्र हनीफ, अनीस व नफीस पुत्रगण यासीन, नाजिम पुत्र यामीन व जीशान पुत्र नसीम है। उन्होंने बताया कि इनके द्वारा आजमगढ़ के अलावा संतकबीरनगर, झांसी व बिजनौर में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। इनके द्वारा मुख्यरूप से महिलाओं को निशाना बनाया जाता था। इन सभी पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इन आरोपियों ने 15 मई की रात एक महिला को अपने वाहन में जबरन बैठा कर आभूषण लूट लिया था। पांचों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed