फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   inter-school karate championship in Sunbeam

सनबीम में होगा अंतर-विद्यालयी कराते चैंपियनशिप

Thu, 07 Nov 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
inter-school karate championship in Sunbeam
आजमगढ़। कराटे सोसायटी ऑफ आजमगढ़ के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और सनबीम स्कूल के डायरेक्टर प्रशांत गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि तृतीय राज्य स्तरीय अंतर-विद्यालयी कराटे चैंपियनशिप-2019 का आयोजन 9-10 नवंबर को सनबीम स्कूल सराय जगरनाथ में होगी। आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, प्रतापगढ़, रामपुर, वाराणसी के स्कूलों से लगभग 22 टीमों से 350 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए तीन दिन की फाइट का वर्कशाप होगा। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को कराटे सोसायटी ऑफ आजमगढ़ की ओर से जोनल स्तरीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग कराया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के रेफरी और जजों की ओर से निर्णायक की भूमिका निभाई जाएगी। सनबीम के डायरेक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बालिकाओं की आत्मरक्षा के लिए यह खेल बहुत ही उपयोगी है। इस मौके पर सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तवा, गोपाल यादव ,राकेश कुमार सिंह, कराते सोसायटी ऑफ आजमगढ़ के अभिषेक यादव, शुभम तिवारी, दिनेश चौहान, विकास चौहान, ज्ञानेंद्र चौहान, शिवम तिवारी, शुभम पाण्डेय, विनय प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed