फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Intensive checking was done on the railway station platform with dog squad

Azamgarh News: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर डॉग स्क्वायड के साथ गहन चेकिंग की

Tue, 13 May 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Intensive checking was done on the railway station platform with dog squad
आजमगढ़। रेलवे गोरखपुर अनुभाग बलिया के क्षेत्राधिकारी सविरत्न गौतम ने शनिवार को आजमगढ़ जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की और संतोष जताया। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर डॉग स्क्वायड के साथ गहन चेकिंग की।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सविरत्न गौतम दोपहर 12 बजे जीआरपी थाने पहुंचे। उन्होंने कार्यालय, सीसी कैमरे, शस्त्रागार, कारागार, मेस, निर्माणाधीन थाना, फैब्रिकेटेड बैरक और परिसर का निरीक्षण किया। अभिलेखों की गहन जांच के दौरान रखरखाव को लेकर संतोषजनक प्रतिक्रिया दी। डॉग स्क्वायड की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और ज्वलनशील पदार्थों की गहन जांच की गई। यात्रियों को टोल-फ्री नंबर 112, 1090, 108 और रेलवे हेल्पलाइन 139 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बीबी राजभर, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार राय, हेड दीवान दीपक पटेल, इश्तियाक अहमद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed