फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructor dies after being hit by Tapti Ganga Express

ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से कटकर अनुदेशक की मौत

Sat, 17 Jul 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Instructor dies after being hit by Tapti Ganga Express
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के धनकपुर गांव के पास शनिवार को ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से कटकर कंप्यूटर अनुदेशक ने जान दे दी। मौके पर पहुंचे सिधारी थाना के उपनिरीक्षक जाफर खान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी गांव का निवासी है। वह उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहगढ़ में कंप्यूटर अनुदेशक के पद पर तैनात था। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी गांव निवासी 32 वर्षीय पंकज कुमार मौर्य पुत्र शिवनारायन मौर्य शनिवार की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 12.38 बजे सिधारी थाना क्षेत्र के धनकपुर गांव के पास छपरा से सूरत को जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के आगे कूद कर उन्होंने जान दे दी। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह स्कूल नहीं पहुंचे तो स्कूल के स्टाफ ने इसकी सूचना उनके घर वालों को दी। घर वाले उनकी तलाश में जुट गए। किसी ने जानकारी दी कि एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। पंकज के पिता शिवनारायन मौर्य परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त अपने बेटे पंकज मौर्य के रूप में की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पास दो वर्ष की एक पुत्री भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed