आजमगढ़। डीएम अमृत त्रिपाठी ने मंगलवार को ईवीएम मशीनों को रखने एवं मतदान के लिए चयनित स्थल एफसीआई गोदाम व चकवल का निरीक्षण किया गया। डीएम ने गाड़ियों के आवागमन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
डीएम ने जाम से निपटने के लिए चार अतिरिक्त गेट बनाए जाने निर्देश दिया। उन्होंने कहा की एफसीआई गोदाम की बाउंड्री को बल्ली के सपोर्ट से कम से कम 15 फुट ऊंचा टिन लगाएं। लाइट की पर्याप्त व्यवस्था के लिए अस्थाई रूप से तत्काल खंभे की व्यवस्था कर विद्युत के लोड के हिसाब से अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाएं। उन्होंने कहा कि नजदीकी ट्रांसफॉर्मर ब्रेक डाउन होने पर तत्काल विद्युत की सप्लाई सुनिश्चित किए जाने की व्यवस्था बनाई जाए। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती कर दी जाए। लाईट की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 100-100 मीटर की दूरी पर स्ट्रीट लाइट लगाएं। स्ट्रांग रूम के अंदर खिड़कियों को अंदर एवं बाहर से प्लाई से बंद कर दिया जाए। गोदाम के अंदर आने जाने के लिए सीढ़ी व रैंप भी निर्धारित सीमा के अंदर बनाने के निर्देश दिए। मोबाइल फोन के अच्छे नेटवर्क के लिए टावर की क्षमता को बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर ली जाए। किसी भी दशा में कनेक्टिविटी फेल नहीं होनी चाहिए। आवश्यकतानुसार वाई-फाई व इंटरनेट की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए। इस मौके पर सीडीओ आनंद शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एसडीएम सदर जेआर चौधरी आदि उपस्थित रहे।