फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions to keep a close watch on mischievous elements

शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने का निर्देश

Thu, 16 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Instructions to keep a close watch on mischievous elements
लोकसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से जुटा हुआ है। इसी के तहत जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार केे जीयनपुर कोतवाली पर समीक्षा बैठक किया। इस दौरान शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने का निर्देश देने के साथ ही बूथों पर मूलभूत सुविधाओं के हकीकत की जानकारी लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि बूथों पर सभी सुविधाएं समय से पूर्व उपलब्ध करा दें। शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई व पैनी नजर रखने का उन्होंने निर्देश दिया। डीएम-एसपी ने कहा कि संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे, हर हाल में पारदर्शी, शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान बूढ़ननपुर एवं सगड़ी सर्किल क्षेत्र के समस्त थानाध्यक्षों एवं अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बारी-बारी से बिंदुवार क्षेत्रों की जानकारी ली गई। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए गए। चुनाव समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पुराने विद्यालय भवन का ध्वस्तीकरण कर नीलामी की जानकारी लेते हुए उन्होंने शौचालय एवं विद्यालय पर बनाए गए चार मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर पीने के पानी, रैंप, शौचालय की साफ सफाई आदि का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह, सीओ सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला, सीओ बुढ़नपुर लालता प्रसाद साहू समेत कोतवाली प्रभारी जीयनपुर, थाना प्रभारी बिलरियागंज ,रौनापार, महाराजगंज, जीयनपुर, अतरौलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed