फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions to issue notice to doctors, ASM and Asha workers who did not conduct even a single delivery

Azamgarh News: एक भी डिलीवरी न कराने वाले चिकित्सक, एएसएम व आशा को नोटिस जारी करने का निर्देश

Wed, 25 Jun 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Instructions to issue notice to doctors, ASM and Asha workers who did not conduct even a single delivery
डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुष्मान भारत योजना, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण और जननी सुरक्षा योजना समेत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता दी जाए और इस दिशा में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन चिकित्सकों, एएनएम या आशा कार्यकर्ताओं ने एक भी डिलीवरी नहीं कराई है, उन्हें नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने हरैया, फूलपुर और पल्हनी ब्लॉक की प्रगति को असंतोषजनक बताते हुए एमओआईसी को सुपरविजन बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को निर्धारित समय में भुगतान किया जाए। साथ ही सभी अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाए जाएं। इसके लिए जिला पूर्ति कार्यालय से समन्वय स्थापित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बच्चों के पंजीकरण और एमआर वैक्सीनेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो लाभार्थी टीकाकरण नहीं कराते, उन्हें अन्य योजनाओं से वंचित किया जाए। उन्होंने कोल्ड चेन की गुणवत्ता बनाए रखने, टीके की सील लाभार्थी के सामने ही तोड़ने और टीकाकरण के लिए जनजागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed