फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions for lodging FIR against ADO Panchayat and Secretary

एडीओ पंचायत और सचिव पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश(लेट नाइट की खबर है)

Sat, 23 Nov 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Instructions for lodging FIR against ADO Panchayat and Secretary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। एडीओ पंचायत, सफाई कर्मचारी अध्यक्ष, खंड प्रेरक के दायित्वों, शौचालय व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, अवशेष सत्यापन नोडल अधिकारियों और खराब प्रगति वाले 128 गांवों के सचिवों की समीक्षा बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। जिसमें सीडीओ ने एक एडीओ पंचायत और एक सचिव के ऊपर एफआईआर दर्ज करने और एक ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन का निर्देश दिया। इसके साथ ही कई से स्पष्टीकरण और कई को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इस मैैराथन बैठक में सीडीओ द्वारा की गई कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

सुबह से लेकर देर शाम तक चली बैठक में अपूर्ण एवं अनारंभ शौचालयों पर 128 ग्राम पंचायत सचिवों से समीक्षा की गयी। जिसपर अत्यधिक खराब प्रगति वाले सचिवों के पेंच कसे गए। इस दौरान सीडीओ ने कोयलसा विकास खंड के मदनपट्टी ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत अधिकारी, मठ गोविंद के ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र यादव, मठगोविंद के ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र यादव, महाराजगंज बैरिया के ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक सिंह को 104 शौचालय अनारंभ होने के कारण आरोप पत्र देने का निर्देश दिया। कोयला के ग्राम जलालपुर के ग्राम विकास अधिकारी हेमंत श्रीवास्तव को निलंबित करने का निर्देश दिया। महाराजगंज नेवादा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी सतीष कुमार सिंह को आरोप पत्र, पूजा सिंह को 143 शौचालय का निर्माण शुरू न कराने पर स्पष्टीकरण, मनोज सिंह ग्राम विकास अधिकारी को रात्रि निवास कार ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण करने का निर्देश ,महाराज के अमानी में पूर्व सचिव सुनील सिंह को शौचालय की धनराशि हस्तानांतरित न करने के लिए आरोप पत्र, मार्टिनगंज के औरंगाबाद में लाभार्थियों को धनराशि हस्तानांतरित न करने के लिए पूर्व सचिव विनोद सरोज का वेतन अवरूद्ध, मेंहनगर के ग्राम पंचायत जगदीशपुर के सचिव अजीत यादव को कारण बताओ नोटिस, बिलरियागंज के ग्राम पंचायत अधिकारी एवं पवई की अंबारी दग्राम विकास अधिकारी बिंदू यादव को अनुपस्थित मिलने पर कारण बकताओ नोटिस एवं पवई के ग्राम पंचायत भरचकिया, अंबारी,हाजीपुर एवं भिटौरा के शौचालयों का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश पवई के एडीओ को दिए। पल्हना के ग्राम पंचायत अधिकारी के अनुपस्थित मिलेन पर कारण बताओ नोटिस दिया। फूलपुर के ग्राम विकास अधिकारी अरविंद यादव और तहबरपुर के लेडूवा के प्रवीन कुमार मकसूदन के अनुपस्थित मिलने पर वेतन अवरूद्ध, तहबरपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी जगदीश यादव को अनुपस्थिति पर निलंबित का निर्देश दिया। जहानागंज की अमदही के सचिव का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। वहीं तरवां विकास खंड के ग्राम पंचायत भरपुर पिछवार एवं मउ परासीन के पूर्व सचिव राहुल द्विवेदी को चार्ज न देने एवं शौचालय निर्माण की स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए एडीओ पंचायत को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। जहानागंज ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव पवन सिंह को भी स्पष्टीकरण एवं अतरारी के पूर्व सचिव ओम प्रकाश राय पर शौचालय गबन के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed