{"_id":"5f21ad378ebc3e9fb73438a4","slug":"instruction-of-100-beds-of-l-2-preparation-of-30-beds-in-the-district-azamgarh-news-vns5386227164","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 बेड के एल-2 का निर्देश, जिले में 30 बेड की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 बेड के एल-2 का निर्देश, जिले में 30 बेड की तैयारी
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में 100 बेड का कोविड-19 एल-2 अस्पताल की व्यवस्था का निर्देश दिया है। सीएम के इस निर्देश के बाद से जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 100 बेड के स्थान पर फिलहाल 30 बेड के एल-2 अस्पताल की शुरूआत करने की तैयारी में महकमा है। इसके लिए एल-1 के रूप में चिन्हित सीएचसी कोल्हूखोर को अपडेट कर एल-2 में तब्दील किए जाने की योजना बनी है।
जिले में अभी एल-1 व एल-3 अस्पताल हैं। एल-1 के रूप में महामृत्युंजय डेंटल कालेज में 250 बेड, 100 शैय्या अस्पताल तरवां में 100 बेड, श्री दुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा पर 200 बेड और सीएचसी काल्हूखोर में 30 बेड की व्यवस्था की गई है। वहीं एल-3 के रूप में राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर है। इसमें 100 बेड की व्यवस्था है। इस 100 बेड में 20 वेंटिलेटर युक्त बेड गंभीर मरीजों के लिए आरक्षित है। एल-2 लेवल के अस्पताल की जिले में अभी कोई व्यवस्था नहीं है। मुख्यमंत्री ने तीन दिनों पूर्व वाराणसी दौरे के दौरान सभी जिलों में 100 बेड के एल-2 अस्पताल की स्थापना हर जिले करने का फरमान जारी किया है। इसके बाद से जिले में भी इसकी कवायद शुरू हो चुकी है।
एल-2 में भी गंभीर व लक्षण युक्त कोरोना पॉजिटिव मरीज आइसोलेट कराए जाते हैं। इसके लिए उपलब्ध बेड का पांच प्रतिशत वेंटिलेटर युक्त होता है। फिलहाल सीएचसी कोल्हूखोर पर तीस बेड के एल-2 अस्पताल को स्थापित करने की योजना बनी है। जल्द ही एल-2 के लिए जरूरी सामानों की सूची तैयार कर उसकी शासन से मांग की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।