फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inspector and soldier will be able to rest one day a week

हफ्ते में एक दिन आराम कर सकेंगे दरोगा और सिपाही

Tue, 31 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 31 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Inspector and soldier will be able to rest one day a week
50 हजार सिपाही जाएंगे छुट्टी पर - फोटो : ANI
प्रतिदिन काम के बोझ से दबे पुलिसकर्मियों को राहत देने के लिए उन्हें साप्ताहिक अवकाश देने की व्यवस्था जिले में भी लागू कर दी गई है। सप्ताह में एक दिन आराम मिलने पर पुलिसकर्मी दिमागी तौर पर तरोताजा महसूस करेंगे। फिलहाल यह व्यवस्था अभी नगर सर्किल के चार थानों शहर कोतवाली, सिधारी, रानी की सराय और कंधरापुर में लागू की गई है। कई दरोगा और सिपाही पहले दिन साप्ताहिक अवकाश पर शहर में परिवार और मित्रों संग खरीदारी करते दिखे।  जल्द ही अन्य थानों में भी व्यवस्‍था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को सिपाहियों की कमी के चलते अवकाश के लिए तरसना पड़ता था। दरोगाओं को इतनी फुर्सत नहीं मिल पाती थी कि घर परिवार को समय दे सकें। ड्यूटी के बोझ तले दबे पुलिसकर्मी शारीरिक और मानसिक रूप से आराम नहीं मिलने के कारण तनाव ग्रस्त रहते हैं।  उदाहरण के तौर पर वर्ष 2013 में सीओ लालगंज का चालक घर न जा पाने की वजह से तनाव में था।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर पहले तो सीओ पर रिवाल्वर तान दिया, बाद में खुद की कनपटी पर सटा दी थी। हालांकि किसी तरह से मामला शांत हुआ। तनाव के चलते ही ज्यादातर सिपाही और दरोगा छुट्टी पर जाने के लिए झूठ, वारंट या साक्ष्य का सहारा लेते हैं।  एसपी अजय कुमार साहनी ने चार्ज संभालने के बाद ही दरोगा और सिपाहियों को साप्ताहिक छुट्टी देने की योजना तैयार करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed