{"_id":"edf1b2bc29e41026c583909e851057cb","slug":"inmates-doing-meditation-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों को कराया योग का अभ्यास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों को कराया योग का अभ्यास
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
Updated Mon, 18 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि योग समिति कोलघाट की ओर से जिला कारागार में रविवार को आयोजित ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर में बंदियों को योगाभ्यास कराया गया। पुरुष बंदियों को संस्था के योग प्रशिक्षक देव विजय यादव ने प्राणायाम में मुख्य रूप से भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, मयूर आसन, भ्रामरी, उद्गीथ तथा आसन में मंडूक आसन, मर्कटासन, मकरासन योगमुद्रा, दंड-बैठक के साथ सूक्ष्म आसन तथा सूर्य नमस्कार की क्रिया विधि का प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने कहा कि इसके नियमित अभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। मानसिक तनाव दूर होते हैं। चित्त शांत रहता है।
इसी क्रम में महिला बंदियों को योग प्रशिक्षिका साधना यादव ने ध्यान, योग, प्राणायाम एवं आसन का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर जेलर सीपी त्रिपाठी, डिप्टी जेलर एके झा, दिनेश कुमार मिश्र, जयश्री यादव, पतंजलि योग समिति के रामनयन शर्मा आदि रहे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एके मिश्र ने आभार प्रकट किया।