फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Information on prevention of communicable diseases

संचारी रोगों से बचाव की दी जानकारी

Fri, 08 Oct 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Information on prevention of communicable diseases
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कोयलसा ब्लाक में संचारी रोगों बचाव के लिए ग्राम प्रधान और सचिवों को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडीओ पंचायत संजय श्रीवास्तव ने कहा कि गांव में संक्रमण बढ़ता है तो इसकी सूचना तत्काल सीएचससी पर दें। सीएचसी कोयलसा के डा. उपेंद्र मिश्र ने कहा कि अत्यधिक बारिश के कारण संचारी रोग बढ़ने की संभावना है। सरकार की मंशा है कि सभी प्रधान व सचिव अपने ग्राम सभा में साफ-सफाई पर ध्यान दें। बारिश के पानी को एकत्र न होने दें। कीटनाशक दवाओं व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराते रहे। मच्छर-मक्खियों के चलते संचारी रोग बढ़ने की संभावना रहती है। साथ ही रोकथाम करने के उपाय भी किए जाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय दत्त पांडे, प्रमोद यादव, जंग बहादुर, रविंद्र सिंह, हरी लाल प्रजापति, अमरनाथ सिंह, कमल धारी यादव, प्रवीण राय, अमरनाथ सिंह, अंजू यादव, मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed