{"_id":"5fdb97948ebc3e41a0706881","slug":"information-about-government-schemes-given-to-farmers-through-seminar-azamgarh-news-vns563998175","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोष्ठी के जरिए किसानों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोष्ठी के जरिए किसानों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
आजमगढ़। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कृषि योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए ही उद्यान विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को नेहरू हाल में दो दिवसीय कृषक गोष्ठी व किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें महिला व पुरुष किसान शामिल हुए। अच्छी खेती करने वाले तीन किसानों को सम्मानित किया गया। वहीं गोष्ठी में शामिल किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उद्यान विभाग व कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई।
उद्यान विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी व मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। वहीं उप निदेशक उद्यान मनोहर सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देश पर समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि डा. उमेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा व कृषि संयंत्रों पर मिल रहे अनुदान के बारे में किसानों को जानकारी दी। प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी दिनेश सिंह ने बागवानी की खेती के लाभ बताते हुए उसे करने के लिए किसानों को जागरूक किया। बाहर से आए कृषि वैज्ञानिकों ने यूरिया के अत्यधिक प्रयोग को कम करने के लिए किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया। किसान मेले में विभिन्न विभागों द्वारा 11 स्टॉल लगाए गए थे। इनमें गन्ना विभाग, मत्स्य पालन, उद्यान, मृदा पोषक तत्व की उर्वरता बढ़ाने, बीज व भूमि शोधन, फसल बीमा व मुबारकपुर की साड़ी आदि का स्टॉल शामिल थीं।