फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Infectious drop graph, 135 infected, seven killed

संक्रमितों के मिलने का ग्राफ गिरा, मिले 135 संक्रमित, सात की मौत

Tue, 11 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Infectious drop graph, 135 infected, seven killed
आजमगढ़/जहानागंज। कोरोना संक्रमितों के आकड़े में मंगलवार को अचानक भारी गिरावट आ गई है। तीन से छह सौ के बीच प्रतिदिन मिलने वाले नए संक्रमितों में रविवार से कुछ कमी नजर आ रही है। मंगलवार को इसमें और कमी आई। मंगलवार को जिले में 135 नए संक्रमित मिले। जबकि जिले में सात लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

बीते डेढ़ माह से जिले में कोरोना का संक्रमण भयावह स्थिति में है। मई माह की शुरूआत से तो एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का आकड़ा अचानक से इतना बढ़ गया था कि पूरे जिले में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। तीन से छह सौ के बीच जिले में प्रतिदिन संक्रमित मिल रहे थे। शासन-प्रशासन को कड़ाई करनी पड़ी और कोरोना कर्फ्यू तक लगाना पड़ा। इसके बाद भी शनिवार तक आकड़ों में कोई खास कमी नहीं आई थी। रविवार को अचानक स्वास्थ्य विभाग ने जिले में मिलने वालों पॉजिटिव मरीजों का जो आकड़ा जारी किया वह जिले के लिए एक अच्छी खबर है। सीएमओ डॉ.एके मिश्रा ने बताया कि रविवार को मात्र 191 नए संक्रमित सामने आए थे सोमवार को इसमें थोड़ा सा इजाफा हुआ लेकिन मंगलवार को यह आंकड़ा एक बार फिर 135 पर आ गया है। जबकि मंगलवार को भी 5659 लोगों की जांच हुई है। जिले में अब एक्टिव केस 3987 हो गया है तो वहीं अब तक कुल मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16897 पर पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने कहा कि जिले के लिए यह एक अच्छी खबर है, यदि दो चार दिन ऐसे ही नए संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा नीचे आया तो निश्चित तौर पर जिलाजल्द ही कोरोन संक्रमण की चपेट से बाहर आ सकता है। वहीं दूसरी ओर राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण ने छह लोगों की जान ले ली। मरने वालों में चार आजमगढ़ तथा दो मऊ जनपद के निवासी हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत दूसरे सरकारी अस्पताल में हुई है। मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डा. दीपक पांडेय ने बताया कि मुबारकपुर की 50 वर्षीय महिला को 9 मई की प्रात: 11:00 बजे भर्तीहुई थी। इलाज के दौरान मंगलवार की प्रात: 8:15 बजे मौत हो गई। सरायमीर की 30 वर्षीय युवती को 10 मई दिन सोमवार की शाम 3:30 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उसी रात 1:15 बजे मौत हो गई। तहबरपुर की 56 वर्षीय महिला को 10 मई दिन सोमवार की शाम 5:16 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर 12:10 पर मौत हो गई। जबकि जहानागंज थाना क्षेत्र के 36 वर्षीय व्यक्ति को 9 मई की शाम 4:10 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की पूर्वान्ह 11:30 बजे मौत हो गई। इसी के साथ मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति को 9 मई की अपरान्ह 2:50 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की प्रात: 7:30 बजे मौत हो गई। मऊ जनपद के ही कोपागंज निवासी 70 वर्षीय महिला को 6 मई की दोपहर 1:00 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर 1:35 पर मौत हो गई। डा. दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की बाबत सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रोटोकाल के तहत मृतकों का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

- अंबुज राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed