फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Infections of black fungus in the district

जनपद में ब्लैक फंगस का संक्रमण

Tue, 18 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Infections of black fungus in the district
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच ब्लैक फंगस ने लोगों के होश उड़ा रखे हैं। अगल बगल के जनपदों में कई लोग इससे अपनी जान गंवा चुके हैं। ब्लैक फंगस ने जिले में दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग के पास भी दो से तीन मरीजों के इससे संक्रमित होने की सूचना है। ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार के लिए शासन के निर्देश पर मेडिकल कालेज में अलग वार्ड तैयार किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से जनपद का शायद ही कोई ऐसा गांव हो जो बचा हो। हर गांव में सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज हैं। लेकिन बहुत से लोग जांच न कराकर इसे साधारण बुखार और खांसी मानकर उपचार करा रहे हैं। जिसका खामियाजा उन्हें अपनी जान से चुकानी पड़ रही है। अभी कोरोना की दूसरी लहर कुछ नरम पड़ी थी कि ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दिया है। अगल बगल के जनपदों में कई लोगों ने ब्लैक फंगस से अपनी जान गंवा दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में दो से तीन ब्लैक फंगस के मरीजों के मिलने की बात कही जा रही है। जिसमें बूढ़नपुर तहसील के नरफोरा गांव में एक महिला को ब्लैक फंगस होने की आशंका जताई जा रही है। नरफोरा गांव के एक व्यक्ति राजस्थान में रहते थे। वहीं पर वह कोरोना से संक्रमित हो गए। लगभग 15 दिन पूर्व उनकी पत्नी भी पाजीटिव हो गई। परिवार के लोगों ने उन्हें राजस्थान से लाकर शहर के एक प्राइवेट कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां वह कोरोना से ठीक हो गई। लेकिन यहां पर उनके अंदर ब्लैक फंगस की शिकायत नजर आने लगी। तब उक्त प्राइवेट चिकित्सक ने उसे छुट्टी देते हुए कहा कि यह बस कुछ दिनों की मेहमान हैं। वर्तमान में उनका इलाज घर में ही चल रहा है। वहीं नगर के एक जाने माने चिकित्सक के परिवार में ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है। जबकि लखनऊ में एक लोगों का उपचार चलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed