फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Increasing danger of flood and erosion in coastal villages

Azamgarh News: तटवर्ती गांव में बाढ़ व कटान का बढ़ रहा खतरा

Thu, 14 Sep 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Increasing danger of flood and erosion in coastal villages
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में एक बार फिर दो दिन से वृद्धि हो रही है। इससे नदी किनारे बसें गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने के साथ नदी ने कटान भी शुरू कर दी है। जिसके कारण ग्रामीण परेशान हैं। वहीं तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद स्थिर हो गया है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। उन्हें एक बार फिर से बाढ़ का खतरा सताने लगा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी धीमी गति से कटान शुरू कर चुकी है। जिसके कारण ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। महुला गढ़वल बांध पर बाढ़ से निपटने के लिए कुल 10 बाढ़ चौकियां बनाई गई है। तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे ने सभी बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम चार बजे बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 70.92 मीटर से 15 सेमी बढ़कर बृहस्पतिवार को 71.05 मीटर हो गया। बदरहुंआ का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम 73.92 मीटर है। इसी प्रकार डिघिया नाले पर बुधवार को नदी का जलस्तर 70.06 मीटर से 11 सेमी बढ़कर बृहस्पतिवार को 70.17 मीटर हो गया। डिघिया गेज का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72 .59 मीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed