फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Increased purchase of goats in the market

बकरों की बाजार में बढ़ी खरीदारी

Sun, 18 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Increased purchase of goats in the market
जैसे-जैसे बकरीद नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी भी तेज कर रहे हैं। इस वर्ष बकरों की कीमत में इजाफा देखा गया है। सामान्य तौर पर बकरे की कीमत छह हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

बकरीद 21 जुलाई को मनाई जाएगी। रविवार को नगर के कर्बला मैदान, तकिया आदि क्षेत्रों में कुर्बानी के लिए बकरा खरीदने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। बकरीद पर जहां लोग बकरे की कुर्बानी कराते है, वही भैंसा और पड़वा की भी कुर्बानी करवाते है। छोटा पड़वा 12 से 18 हजार और बड़ा भैसा 20 से लेकर 25 हजार तक बिक रहा है। कोरोना संक्रमण से पहले बकरे की मंडी तकिया मुहल्ले में लगती थी। एक सप्ताह पहले से वहां खरीदारों की काफी भीड़ होती थी लेकिन विगत वर्ष से कोरोना के कारण बकरों की मंडी को तकिया से हटाकर बदरका स्थित कर्बला के मैदान में जिला प्रशासन ने कर दिया। कोरोना संक्रमण के कारण बकरों के व्यापारियों का आगमन कम हो जाने के कारण बदरके में भी व्यापारी कम आ रहे हैं। इस वर्ष भी बदरका में ही बकरों का मुख्य बाजार है। तकिया पर भी छिटपुट बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed