{"_id":"5d714d2a8ebc3e017d362529","slug":"increased-electricity-rates-and-demand-for-amendment-in-the-motor-vehicles-act-azamgarh-news-vns4821608115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी बिजली दर और मोटर वाहन अधिनियम एक्ट में संशोधन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी बिजली दर और मोटर वाहन अधिनियम एक्ट में संशोधन की मांग
कलेक्ट्रेट पर बिजली मूल्य वृद्घि और नये मोटर व्हकिल एक्ट के विरोध में प्रर्दशन करते अधिवक्ता।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के दर में की गई बढ़ोत्तरी और मोटर वाहन अधिनियम एक्ट में संशोधन किए जाने को लेकर गुरुवार को दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक संघ भवन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक की। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से बढ़ी हुई बिजली दर को वापस लिए जाने और केंद्र सरकार से मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन किए जाने की मांग की। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। विरोध स्वरूप अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। संचालन मंत्री अरविंद कुमार पाठक ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता जनार्दन विद्यार्थी, रामजी अस्थाना, विरेंद्र कुमार मिश्र, मुम्ताजुज्जमा , अवधेश श्रीवास्तव, राजेश चौहान, सियाराम कुशवाहा, मारकंडेय यादव, आनंद सिंह, बृजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक और प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कचहरी में गुरुवार को बढ़ी हुई विद्युत दर के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और बढ़े हुए बिजली दर को वापस लिए जाने की मांग सरकार से किया। आप ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदेश प्रवक्ता अधिवक्ता राजेश यादव ने कहा कि बिजली के मूल्य में की गई 12 प्रतिशत बढ़ोत्तरी को वापस लिया जाए, उपभोक्ताओं के प्रति यूनिट बढ़ोत्तरी फिक्स चार्ज और आनमीटर्स ग्रामीण उपभोक्ताओं को दिल्ली सरकार की तर्ज पर विशेष रियायत किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली की बढ़ी हुई यह दर आम आदमी की कमर तोड़ देगी। सरकार का यह नासमझ कदम आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालेगा। इस अवसर पर रविंद्र यादव, शशि कुमार राजभर, सत्य प्रकाश राय, रामरुप यादव, उमेश यादव, सुमित चौहान, मोहम्मद नूरुज्जमा, राघवेंद्र सिंह, अनिल यादव, विनोद यादव, आजाद राजभर, तनवीर रिजवी आदि उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट पर बिजली मूल्य वृद्घि के विरोध में प्रर्दशन करते आप के कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।