{"_id":"6065aee29e528e310667d317db7bc43f","slug":"including-clarification-sought-by-engineer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंता सहित कई से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियंता सहित कई से मांगा स्पष्टीकरण
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में मंगलवार को फरियादियों की समस्याओं केे सुना। इस दौरान मंडलायुक्त ने अनुपस्थित शारदा सहायक खंड-23 के अधिकारी और विद्युत अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं जिलाधिकारी ने 128 वादों में से 25 का मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायती पत्रों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी और पुलिस उप महानिरीक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने निजामाबाद तहसील परिसर में फरियादियों की समस्याओं को सुना। विभिन्न तहसील दिवसों पर लंबित 23 प्रकरणों में से विद्युत के सबसे पुराने कौड़िया गांव के मामले को गम्भीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने सम्बन्धित अभियंता का स्पष्टीकरण प्राप्त करने और दो दिन के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष निजामाबाद के स्तर पर पांच पुराने प्रकरण लम्बित पाए जाने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने दो दिन में निस्तारण का निर्देश दिया।
वहीं जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में तहसील बूढनपुर में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती पत्रों का समय-सीमा के अंदर निस्तारण किया जाए। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में स्थापित पानी की टंकी के खराब होने के साथ ही अन्य समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। बूढनपुर चौक पर लगने वाले जाम की शिकायत पर जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष अतरौलिया को निर्देशित किया कि जाम की समस्या खत्म कराएं। तहसील दिवस पर कुल 128 शिकायती पत्र आए जिनमें से जिलाधिकारी द्वारा 25 का मौके पर ही निस्तारण किया। मालटारी : सगड़ी तहसील परिसर में विभिन्न समस्याओं के कुल 55 आवेदन पत्र आए। जिसमें से छह का निस्तारण मौके पर ही किया गया।