फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Include problems in the manifesto including participation of Muslims in politics

मुसलमानों को राजनीति में भागीदारी सहित समस्यों को घोषणा पत्र में करें शामिल

Sun, 26 Dec 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Include problems in the manifesto including participation of Muslims in politics
आजमगढ़। नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी के तत्वावधान में रविवार को शिब्ली एकेडमी में उत्तर प्रदेश विधान सभा और हमारी जिम्मेदारियां विषय पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन शहर इमाम मौलाना इंतेखाब आलम कासमी की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के अधिवक्ता जेडके फैजान ने कहा कि सरकार मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पार्टियां अपने चुनावी घोषणा पत्र में मुसलमानों की समस्या को शामिल करें तभी उनको वोट देने पर विचार किया जाए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डा.आजम बेग ने कहा कि कुछ पार्टियां समुदाय विशेष के खिलाफ जहर उगल रही हैं। असामाजिक तत्व चाहे जिस समाज के हों, उन पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। पूर्व सचिव अबरार अहमद ने कहा कि वोटों का बिखराव रोकने की बात कही। संयोजक एखलाक आजमी, सह संयोजक ख्वाजा तारिक, बरकतुल्लाह बेग ने मेहमानों का स्वागत किया। डा.जावेद अख्तर, जावेद अहमद बलिया, फिरोज तलत, शहर इमाम मौलाना इंतेखाब आलम कासमी, तारिक शमीम आदि ने संबोधितकिया इस मौके पर जामेतुल फलाह के मौलाना जावेद सुल्तान,मौलाना जफर हुसैन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

.
चार सूत्री मांगपत्र किया जारी
परिचर्चा के दौरान चार सूत्री मांगपत्र में जारी किया गया, जिसमें अल्पसंख्यकों को संविधान में दिए गए हक को लागू करने, व्यवस्था में उनकी भागीदारी सुनिश्चत करने, सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई, मुस्लिम समुदाय को जनसंख्या के अनुपात के प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed