फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Include Mallahs in Scheduled Castes

मल्लाहों को अनुसूचित जाति में शामिल करें

Tue, 31 Aug 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Include Mallahs in Scheduled Castes
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते वीआईपी के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मल्लाहों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने सहित पांच सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि 1961 की सूची में मांझी, मल्लाह, केवट को मझवारा का पर्यायवाची व वंशानुगत अनुसूचित जाति मान लिया गया था। 1978 में अन्य पिछड़े वर्ग की सूची में शामिल किया जाना असंवैधानिक है। केंद्र सरकार से संविधान में संशोधन कर प्रक्रिया को पूर्ण कराए जाने, बालू, मोरंग खनन, मत्स्य पालन का पट्टा मल्लाह, निषाद, मछुआरा समाज को देने, आवासी विहीन गरीब मछुआरों के लिए मछुआ आवास बनाने, मत्स्य विभाग में इस समुदाय के लोगों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने, सिंचाई और लोक निर्माण विभाग में प्राथमिकता देने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रसाद निषाद, मंडल सचिव गोरख प्रजापति, मुखराम निषाद, अनिल कुमार निषाद, रामधारी निषाद, ओम प्रकाश निषाद, अमित निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed