फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the village of Mulayam television team

मुलायम के गांव का हाल जानेगी दूरदर्शन की टीम

Tue, 31 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 31 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
In the village of Mulayam television team
मुलायम के गांव में दूरदर्शन टीम
सपा मुखिया और आजमगढ़ सांसद मुलायम सिंह यादव के गोद लिए गांव तमौली में विकास कार्यों का हाल जानने जिले में दूरदर्शन की टीम पहुंची है। टीम के सदस्य गांव के लोगों और अधिकारियों से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन


गांवों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को एक-एक गांव गोंद लेकर उसका हर स्तर पर विकास करने का आह्वान किया था। इसी क्रम में सांसद मुलायम सिंह यादव ने पल्हनी ब्लॉक क्षेत्र के तमौली गांव को गोद लिया था। सांसद आदर्श गांव तमौली का हाल जानने दूरदर्शन की टीम मोहम्मद मुईन के नेतृत्व में जनपद पहुंची है।
विज्ञापन


टीम के सदस्य मंगलवार को गांव में पहुंचेंगे। अधिकारियों से गांव में विकास कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही गांव के लोगों से भी बात करेंगे और विकास की हकीकत जानेंगे। इसके बाद रिपोर्ट तैयार करेंगे। मोहम्मद मुईन ने बताया कि यह गवर्नमेंट आफ इंडिया का कार्यक्रम है। गांववालों के साथ ही अधिकारियों के बयान का वीडियो बनाएंगे। विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed