फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the police station, the Inspector made a vulgar remark on the former MP for not receiving the bribe

रिश्वत न मिलने पर थाने में दरोगा ने पूर्व सांसद पर की अभद्र टिप्पणी

Thu, 23 Apr 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
In the police station, the Inspector made a vulgar remark on the former MP for not receiving the bribe
अहरौला। एक दरोगा ने थाने में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों के सामने पांच हजार की रिश्वत न मिलने से भाजपा के पूर्व सांसद के नाम पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे नाराज कार्यकर्ता ने दरोगा के खिलाफ सीएम सहित अन्य लोगों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप है कि अहरौला थाना में बृहस्पतिवार गांव पुरा दुबे में हुई मारपीट के मामले में पुलिस भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष से पांच हजार का रिश्वत मांग रही। इसकी शिकायत पीड़ित ने मंडल अध्यक्ष से की। इसी मामले में मंडल अध्यक्ष भाजपा माहुल गौरव प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अहरौला भाजपा रविंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य विरजानंद तिवारी, किसान मोर्चा के जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, सूबेदार गिरी थाने पर पहुंचकर उक्त प्रकरण में रिश्वत मांगने वाले दरोगा से बात करने पहुंचे। बातचीत के दौरान भाजपाजनों ने पूर्व सांसद नीलम सोनकर का नाम लिया। इससे नाराज दरोगा ने सभी के समक्ष उनके नेता को अभद्र भाषा का संबोधन किया। विरोध करने पर सभी को सबक सिखाने की धमकी देते हुए भगा दिया। नाराज भाजपाइयों ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अधिकारियों के यहां भी पत्र भेजकर दरोगा को निलंबित करते हुए गहनता से जांच कराने किया मांग की है। भाजपा नेताओं का आरोप है थाने पर तैनात कुछ पुलिसवाले फरिहां जातिगत बरताव करते हैं। इस संबंध में अहरौला थाने के दरोगा ने बताया की मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed