फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the month of September, the Prime Minister will inaugurate the expressway

सितंबर माह में ही प्रधानमंत्री करेंगे एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण

Sun, 05 Sep 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
In the month of September, the Prime Minister will inaugurate the expressway
सेंहदा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और अन्य अधिका? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लखनऊ से गाजीपुर के बीच बने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण सितंबर माह में ही होगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक एवं अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने शनिवार को यह बात कही। वह लखनऊ से एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने यहां आए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि इस बार बारिश कुछ ज्यादा हुई है, जिसके चलते मार्ग पर कई जगह पानी लग गया था। उसको दुरुस्त कराया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बिजली, लाइट और सिग्नल लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। लेन मार्किंग कर ली गई है। इस तरह मार्ग का 97 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर के कूड़ेभार में हवाई पट्टी बनाई गई है, जिसका आज वायु सेना के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। यह वायुसेना के विमान उतारने लायक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे मार्ग की गुणवत्ता अच्छी है। इस पर 160 से 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहनों को चलाना संभव हो पाएगा लेकिन गति सीमा 120 किमी प्रति घंटे तय की गई है। एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक पार्क बनाने का मुख्यमंत्री का प्रस्ताव है, जिस पर कार्य चल रहा है। जगह चिह्नित की जा रही है कि कहां-कहां औद्योगिक पार्क बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से सर्विस लेन, टायलेट ब्लाक का काम छह अक्तूबर तक पूरा करने को कहा। साथ ही जिलाधिकारी से पेट्रोल पंप का लाइसेंस जारी करने को कहा। कार्यदायी संस्था से पौधरोपण तथा टोल प्लाजा के कार्यों को पूरा करने के लिए सितंबर माह की डेडलाइन तय की। डीएम राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, यूपीडा के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed