फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the inspection of SDM, polythene was found at two shops, cut invoice

एसडीएम के निरीक्षण में दो दुकानों पर मिला पालीथिन, कटा चालान

Tue, 19 Oct 2021 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
In the inspection of SDM, polythene was found at two shops, cut invoice
सगड़ी। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार द्वारा मंगलवार को नगर पंचायत जीयनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्डवार सफाई कर्मियों की हाजिरी लगवाई। जिसमें कई कर्मचारी नदारत मिले। वहीं दो दुकानों पर पॉलीथिन मिलने पर उनका चालान कटवाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही जीयनपुर नगर पंचायत से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। एसडीएम ने 11 वार्डों में से आठ वार्डों का पैदल ही भ्रमण किया। सर्वप्रथम बाजार खास वार्ड के नूरी मस्जिद से निरीक्षण करना शुरु किया। आजाद नगर और नौसहरा वार्ड में सड़क पर पानी लगा देख पूछा कि इसकी जिम्मेदारी किसकी है। खानकाह बहरामपुर वार्ड में बने शौचालय में सफाई कर्मी परिवार के साथ रह रहा था। जिसे देखकर एसडीएम ने कहा कि परिवार को तत्काल हटाओ, केवल एक ही कर्मचारी रहेगा। बाजार खास, जामेतुल बनात, हसनपट्टी, सब्जी मंडी आदि वार्डों का निरीक्षण किया तो पांच जगहों पर अतिक्रमण देख उसे हटवाने के साथ ही पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव से पूछा कि अतिक्रमण हटाने के लिए आज तक क्या कार्रवाई की गई। साथ ही एसडीएम ने कहा एक सप्ताह के अंदर नगर पंचायत से अतिक्रमण हट जाना चाहिए। अगर कहीं मेरी आवश्यकता तो उससे अवगत कराएं, लेकिन हर हाल में अतिक्रमण हटना चाहिए। नाली के पार कोई भी दुकान नहीं लगनी चाहिए। कुछ दुकानों के सामने पॉलिथीन और त्रिपाल लगाकर लोग पटरियों पर अतिक्रमण किए थे। जिसे हटाने का सख्त निर्देश दिया। दो दुकानों पर पॉलीथिन मिलने पर एक-एक हजार का चालान काटा। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव, वरिष्ठ लिपिक एकलाख अहमद, नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed