फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In his honor, women in the field

अपने सम्मान में, महिलाएं मैदान में

Tue, 27 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 27 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
In his honor, women in the field
वेस्ली इंटर काॅलेज के मैदान से अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में महिला शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं डीडीसी ऋतु सुहास और नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल।
अमर उजाला और प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान रैली मंगलवार को चौक स्थित वेस्ली इंटर कॉलेज से रैदोपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तक निकली। सुबह हुई बारिश के बाद भी नारियों के सम्मान में आधी आबादी मैदान में उतर आई। जीजीआईसी में रैली के समापन पर गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें विभिन्न स्कूल, कालेजों की छात्राओं समेत महिला संगठनों, स्वयं सेवी संगठनों से जुड़ी और प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण से संबंधित नारे लगाए।  रैली में रंग-बिरंगी छतरियां और गुब्बारे आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन


   वेस्ली इंटर कालेज में मुख्य अतिथि डीडीसी ऋतु सुहास और विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने नारी शिक्षा, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सबसे आगे पीएसी का बैंड पार्टी देश भक्ति गीत का धुन बजाते चल रही थी। उनके पीछे मिशन कालेज आफ नर्सिंग की छात्राएं, नारी शक्ति संस्थान, इनरव्हील क्लब, मां कौशल्या नर्सिंग कालेज, पूर्वांचल पीजी कालेज, प्रतिभा निकेतन स्कूल, चिर्ल्डेन नर्सिंग कॉलेज, भारत भारती स्कूल, बिहान आवासीय बालिका विद्यालय, न्यू कला केंद्र समिति, हुनर संस्थान और राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राएं और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं बैनर लेकर नारे लगाते हुए चल रहीं थी। चौक स्थित रैली वेस्ली इंटर कालेज से निकलकर मातबरगंज, बड़ादेव, नगर कोतवाली, अग्रसेन तिराहा, पुलिस आफिस होते हुए रैदोपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। जहां समापन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


समापन गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर अनेक योजनाएं संचालित की हैं। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल और अस्पताल से घर तक नि:शुल्क पहुंचाने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की। 1090 सेवा शुरू कर महिलाओं की सुरक्षा के उपाय किए। गरीब परिवार की होनहार छात्राओं को कन्या विद्याधन दिया ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने छात्राओं से पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बनने की बात की। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य अनवर जहां ने कहा कि सरकार बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए प्रयास कर रही हैं। लेकिन हमें भी इस दिशा में जागरूक होने की जरूरत है। क्योंकि जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी तब तक एक सशक्त समाज का निर्माण नहीं हो सकता है। रामानंद सरस्वती पुस्तकालय की निदेशिका हिना देसाई ने गीत के माध्यम से भ्रूण हत्या रोकने की मांग की। डा. वंदना द्विवेदी ने महिलाओं और छात्राओं का  उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


  कार्यक्रम को सफल बनाने में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष अलका सिंह, नारी शक्ति संस्थान की अध्यक्ष वंदना द्विवेदी, सचिव पूनम तिवारी, अनामिका सिंह पालीवाल, अमित लता सिंह, विभा गोयल, प्रतिभा निकेतन स्कूल के प्रबंधक रमाकांत वर्मा, ब्रजेंद्र पांडेय, पि्रया प्रसाद, बिहान बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डेन पूजा, राधामोहन गोयल, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बीपी सिंह, वेस्ली इंटर कालेज प्रधानाचार्य जेएस शुक्ला, वेस्ली इंटर कालेज के शिक्षक अजीत तिवारी, नगरपालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल और राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य अनवर जहां आदि शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed