फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In Ghaghra unh on subtraction, two dozen houses under the control

घाघरा में घटाव पर, कटान की जद में दो दर्जन घर

Wed, 01 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
In Ghaghra unh on subtraction, two dozen houses under the control
लाटघाट। लगातार हो रही बारिश से बढ़ रहे घाघरा नदी के जलस्तर में घटाव का सिलसिला शुरू हो गया है। लेकिन नदी के घटाव के साथ ही कटान तेज हो गई है। लगभग दो दर्जन घर कटान की जद में आ गए हैं। यहां से विस्थापित हुए लोगों के पास अभी तक प्रशासन नहीं पहंचा है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर विगत कई दिनों तक बढने के बाद अब घटने लगा है। लेकिन जलस्तर घटने के साथ ही नदी में कटान तेज हो गई है। नदी तेजी से कृषि योग्य भूमि को काटकर अपने आगोश में लेती जा रही है। नदी के तटवर्ती गांवों के लगभग दो दर्जन घर नदी के कटान की जद में आ गए हैं। इसमें मुरारी का पुरवा और राम अवध का पुरवा शामिल हैं। इसके पहले भी मुरारी का पुरवा कट करके दूसरी जगह पर विस्थापित हुआ था। जहां फिर से घाघरा ने कटान शुरू कर दी है। घाघरा की कटान से विजयी पटेल और भोभल का घर नदी में विलीन होने वाला है। वहीं अभी 10 से 12 लोग अभी बचे हुए हैं। जिसमें जयराज, परसन, राम दरस, रामचंद, रामकवल और राधे शामिल है। वहीं घाघरा नदी से 100 मीटर दूरी पर राम अवध का पुरवा है। जहां 16 घर कटान की जद में है। अभी तक इन कटान से हुए विस्थापितों के यहां शासन प्रशासन नहीं पहुंचा है। लोग परेशान हैं। कभी कोई हाल लेने वाला नहीं है। बदरहुंआ नाले पर घाघरा नदी का मंगलवार को जलस्तर 70.85 मीटर दर्ज किया गया था। जो बुधवार को 16 सेमी घटकर 70.69 मीटर पर आ गया। वहीं डिघिया नाले पर मंगलवार को नदी का जलस्तर 69.92 मीटर था जो 18 सेमी घटकर 69.74 मीटर पर आ गया। बदरहुआ नाले पर नदी का खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। जबकि डिघिया नाले पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.72 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed