फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In football, Ghazipur defeated Unnao by 2-0 goals

Azamgarh News: फुटबॉल में गाजीपुर ने उन्नाव को 2-0 गोल से किया पराजित

Fri, 14 Feb 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
In football, Ghazipur defeated Unnao by 2-0 goals
आजमगढ़। सुखेदव पहलवान स्टेडियम में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला मैच गाजीपुर और उन्नाव के बीच खेला गया। इसमें गाजीपुर ने उन्नाव को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

गाजीपुर की तरफ से महक ने शानदार दो गोल किए। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव केएम श्रीवास्तव द्वारा महक को मैन ऑफ द मैन दिया गया। दूसरा मैच वाराणसी और गोरखपुर के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने गोरखपुर को 3-0 से पराजित किया। वाराणसी की तरफ से शांति ने दो और आरती ने एक गोल किया। फुटबॉल संघ के सचिव सेराज अहमद ने मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता का तीसरा मैच बाराबंकी और आजमगढ़ के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ ने बाराबंकी को 1-0 से पराजित किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच सीता को दिया गया। जैक, कर्मवीर व कल्पना ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर भूपेंद्र शर्मा, मुकेश यादव, मानदाता सिंह, प्रमोद गुप्ता, अनिल तिवारी, संजित बेरा, माया प्रसाद राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed