फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In danger, the job of teachers with education scholar and ornamentation degree

खतरे में शिक्षा विशारद व अलंकार डिग्री वाले शिक्षकों की नौकरी

Tue, 21 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
In danger, the job of teachers with education scholar and ornamentation degree
आजमगढ़। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा विशारद व शिक्षा अलंकार जैसी उपाधियों के आधार पर पढ़ाने वालों की नौकरी खतरे में है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों से ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी है। साथ ही उनका वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विभागीय आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने ऐसे शिक्षकों की खोज शुरू कर दी है। इसमें हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयागराज की शिक्षा विशारद की योग्यता और राष्ट्रीय पत्राचार संस्थान, कानपुर से प्राप्त शिक्षा अलंकार की योग्यता पर नौकरी कर रहे शिक्षकों को ढ़ूंढ़ा जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को पत्र लिखकर ऐसे शिक्षकों की सूची देने को कहा है। अगर कोई शिक्षा अलंकार योग्यता के आधार पर नौकरी करते हुए मिले तो तत्काल प्रभाव से वेतन भुगतान रोकने का निर्देश दिया है। इस आदेश की जानकारी होने के बाद से शैक्षिक हलकों में हलचल मच गई है। डा. वीके शर्मा, डीआईओएस ने बताया कि शिक्षा विशारद और शिक्षा अलंकार डिग्रीधारी शिक्षकों का विवरण विद्यालयों से मांगा गया है। हालांकि यह किस लिए मांगा गया है इसकी जानकारी मुझे नहीं है। स्पष्ट तो नहीं पता लेकिन कुछ फर्जीवाड़ा होगा इसलिए मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed