{"_id":"601ac6f88ebc3e4b4c2398f8","slug":"in-azamgarh-fearless-miscreants-shot-sp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने सपा नेता को मारी गोली, तेरहवीं से लौटते समय हुई वारदात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने सपा नेता को मारी गोली, तेरहवीं से लौटते समय हुई वारदात
Wed, 03 Feb 2021 09:23 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के तिरोली गांव के पास तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहे सपा नेता को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए उन्हें वाराणसी लेकर गए हैं।
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली के रामचंद्रपुर निवासी श्याम कन्हैया यादव (40) सपा से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में देवगांव क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं । बुधवार शाम हो तेरहवीं में शामिल होने के लिए गांव रसूलपुर दुधारा उर्फ चौकी गए थे।
विज्ञापन
वापस लौटते समय लगभग 7:45 बजे बाइक सवार बदमाशों ने तिरोली गांव के पास उन्हें गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके बांह और पीठ में गोली लगी है। आनन-फानन में उन्हें सीएससी लालगंज ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन इलाज के लिए उसे वाराणसी ले गए हैं।बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है। चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में देवगांव कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जांच की रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।