फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Improvement and compartment exam will be held on 22nd at two centers

Azamgarh News: दो केंद्रों पर 22 को होगी इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षा

Tue, 11 Jul 2023 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Improvement and compartment exam will be held on 22nd at two centers
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षाओं के दौरान किसी विषय में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया गया है। इस बार कंपार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई को जिले के दो केंद्रों पर होगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारी कर ली है। डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल के 419 परीक्षार्थियों की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा जीजीआईसी में सुबह 8 से 11.15 बजे और इंटरमीडिएट की 689 परीक्षार्थियों की इंप्रूवमेंट परीक्षा शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक हाेगी। इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं परिषद की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अथवा पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क स्थापित कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर निर्धारित तिथि को परीक्षा प्रारंभ होने के 45 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed