फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Improve children's health from "malnutrition mirror '

बच्चों की सेहत सुधारेगा ‘कुपोषण दर्पण’

Fri, 03 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 03 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Improve children's health from "malnutrition mirror '
लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक करने के लिए बनाए गए मोबाइल एप्लीकेशन ‘कुपोषण दर्पण’ को जिलाधिकारी सुहास एलवाई और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ऋतु सुहास ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को लांच किया। इसके जरिए लोग कुपोषण के बारे में जानकारी कर अपने क्षेत्र की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के नाम और नंबर की जानकारी हासिल करके उनसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ऋतु सुहास ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर इस उपलब्धि के बारे में जानकारी दी। डीएम ने कहा कि प्रदेश में यह पहला जिला है जहां पर इस तरह का ऐप तैयार किया गया है, जो लोगों के मोबाइल पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


इसके जरिए लोग कुपोषण के बारे में जानकारी कर अपने क्षेत्र की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री के नाम और नंबर की जानकारी ले कर उनसे संपर्क कर सकते हैं। समय रहते अभिभावक बच्चों की सेहत पर ध्यान देंगे तो उनका बच्चा कुपोषण का शिकार होने से बच सकेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस एप्लीकेशन के बारे में शासन को अवगत कराया गया। वहां से इसे हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पूरे प्रदेश स्तर पर इस तरह की व्यवस्था करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शासन स्तर से स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने की योजना है ताकि उन्हें प्रदेश स्तर पर तैयार किए जाने वाले वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जा सके।

ऐसे करें डाउनलोड ः एप्लीकेशन मोबाइल पर डाउन लोड करने के लिए स्मार्ट फोन के प्ले स्टोर या फिर एनराइड प्ले स्टोर पर जाकर कुपोषण टाइप कर उसे सर्च करें। अप्लीकेशन आने पर उसे इनस्टाल करें। अपलोड हुए ऐप पर कुपोषण से संबंधित जानकारियां उपलब्ध होंगी। एनआईसी के प्रभारी रजनीश ने बताया कि यह ऐप नि:शुल्क है। डाउनलोड के दौरान नेट की जरूरत पड़ेगी। अपलोड के बाद यह अप्लीकेशन बिना नेट के चलेगा।

एडीए की वेबसाइट तैयार ः जिला प्रशासन ने आजमगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की www.adaazamgarh.in वेबसाइट तैयार कराई है। इसमें प्राधिकरण का मानचित्र और मकान बनवाने के लिए नक्शा पास करने के लिए किए गए आवेदन की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।


जिलाधिकारी ने बताया कि नगर क्षेत्र में चौराहों और तिराहों का सुंदरीकरण आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के मद से कराया जा रहा है। बरवक्त नगर क्षेत्र में 13 तिराहे और चौराहों पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। इसमें कुल खर्च 410.40 लाख अनुमानित है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ऋतु सुहास ने बताया कि वर्ष 2009 में नगर क्षेत्र को प्राधिकरण में परिवर्तित किया गया। प्रशासन मई तक नगर क्षेत्र का मास्टर प्लान तैयार कर लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed