फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Important role of soldiers in society building: SP

समाज निर्माण में सिपाहियों की अहम भूमिका: एसपी

Thu, 24 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Important role of soldiers in society building: SP
पुलिस लाइन में पास आउट परेड में पुलिस के जवान को प्रमाण-पत्र देत एसपी सुधीर कुमार सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सिपाही पुलिस विभाग के सबसे मजबूत व महत्वपूर्ण कड़ी हैं। देश राज्य व समाज निर्माण में सिपाहियों की अहम भूमिका होती है। उक्त बातें एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पास आउट हुए 69 पुलिस कर्मियों के परेड की सलामी लेने के पश्चात अपने संबोधन में कही। उन्होंने बेहतर अंकों से पास आउट हुए पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सिपाहियों का ही जनता से सीधा संवाद होता है। ऐसे में सिपाहियों की जिम्मेदारी भी अधिक होती है। पुलिस की वर्दी पाना काफी मुश्किल काम होता है। सैकड़ों की भीड़ में इक्का-दुक्का को ही सिपाही बनने का मौका मिलता है। ऐसे में जिन्होंने सफलता पाई है और आज पुलिस बने है निश्चित तौर पर वे बधाई के पात्र हैं। एसपी ने पासआउट सिपाहियों के परेड की सलामी लेने के साथ ही उन्हें शपथ भी दिलाया। इसके साथ ही अंत:कक्षीय परीक्षा में प्रथम आए आलोक राज, बाह्य कक्षीय परीक्षा में प्रथम आए शिवम तिवारी व अंत-बाह्य संयुक्त कक्षीय परीक्षा में प्रथम रहे मोहित सिंह यादव को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर एसपी यातायात सुधीर जायसवाल, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय समेत अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed