फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PM Modi Azamgarh Visit Update: Prime Minister Narendra Modi Speech Today Key Points Highlights

PM Modi in Azamgarh: किसानों की खुशहाली से युवाओं के लिए लाखों नए अवसर तक, पीएम ने परिवारवाद पर सपा को घेरा

Sun, 10 Mar 2024 01:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 10 Mar 2024 01:32 PM IST
सार

PM Modi Speech in Azamgarh today : आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के परिवारजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए हमारी सरकार दिन-रात काम रही है।

विज्ञापन
PM Modi Azamgarh Visit Update: Prime Minister Narendra Modi Speech Today Key Points Highlights
PM Modi In Azamgarh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज उत्तर प्रदेश में दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री आज आजमगढ़ पहुंचे। जहां से उन्होंने यूपी सहित देश के सात राज्यों को 34,676 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है। एक जमाना था जब दिल्ली से कार्यक्रम होता था और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़ते थे। आज आजमगढ़ में कार्यक्रम हो रहा है और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़े हैं।

विज्ञापन


यूपी में युवाओं के लिए लाखों नए अवसर बने हैं: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। इससे ना सिर्फ यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बदला है, बल्कि युवाओं के लिए लाखों नए अवसर बने हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले किसानों को उनका पैसा ही तरसा-तरसा कर दिया जाता था: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों को याद है ना कि कैसे इसी उत्तर प्रदेश में सरकार चलाने वालों ने गन्ना किसानों को रुलाया था। उनका पैसा ही तरसा-तरसा कर दिया जाता था या मिलता ही नहीं था। ये भाजपा की सरकार है जिसने गन्ना किसानों का हजारों करोड़ का बकाया खत्म कराया है। आज गन्ना किसानों को सही समय पर गन्ने का मूल्य मिल रहा है।

पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई MSP किसानों को दी जा रही है: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को आज पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई MSP दी जा रही है। गन्ना किसानों के लिए भी इस साल लाभकारी मूल्य में 8 फीसदी की वृद्धि की गई है। अब गन्ने का लाभकारी मूल्य 315 रुपये से बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

विज्ञापन

ये विकास विपक्षियों की नींद उड़ा रहा है: पीएम
पीएम ने कहा कि आपका ये प्यार और आजमगढ़ का ये विकास... जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है। पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है और पिछले 10 वर्षों से ये क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है। यहां के लोगों ने माफियाराज और कट्टरपंथ के खतरों को भी देखा है और अब यहां की जनता कानून का राज भी देख रही है।

'2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे'
पीएम मोदी ने कहा कि 2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है। मैं 2047 तक, देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं।

विज्ञापन

भारत की प्रगति से नाखुश कुछ लोग: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्रगति से नाखुश कुछ लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले इतनी सारी परियोजनाओं का उद्घाटन राजनीतिक प्रलोभन है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि पहले क्या होता था, नेता चुनाव से पहले योजनाओं की घोषणा तो करते थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते थे। आज देश देख रहा है कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास मैंने किया है, उनका उद्घाटन भी मेरे द्वारा ही किया गया है।

'आज आजमगढ़ देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है'
पीएम मोदी ने कहा कि आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है। जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।

हमारी सरकार दिन-रात काम रही है: मोदी
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के परिवारजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए हमारी सरकार दिन-रात काम रही है।

परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है। ये लोग भूल जाते हैं कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है। इसीलिए जनता ही कह रही है- मैं हूं मोदी का परिवार।

परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है, तुष्टिकरण का जहर भी कमजोर पड़ रहा है। पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं।

रिकॉर्ड मात्रा में आ रहे निवेश से यूपी की पहचान: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी की पहचान रिकॉर्ड मात्रा में आ रहे निवेश से हो रही है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनीज़ से हो रही है। एक्सप्रेस-वे के नेटवर्क और हाइवेज से हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed