{"_id":"65089ff807d83385dc047bf4","slug":"immersion-of-vishwakarma-statue-with-musical-instruments-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-4630-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विश्वकर्मा प्रतिमा का गाजे-बाजे संग विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विश्वकर्मा प्रतिमा का गाजे-बाजे संग विसर्जन
विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती के दूसरे दिन सगड़ी तहसील में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान लोग डीजे व बैंड बाजे के धुन पर खूब नाचे। विसर्जन यात्रा में जमकर रंग गुलाल उड़े। शाम तक विसर्जन का दौर चलता रहा। प्रतिमा को गुजरपार स्थित तामसा नदी में विसर्जित किया गया।
तहसील क्षेत्र के धनछुला, जमीन हरखोरी, जीयनपुर आदि जगहों में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ गुजरपार स्थित तामसा नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान महिला, पुरुष, बच्चे डीजे की धुन पर नाचते गाते और अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे।
प्रतिमा रजादेपुर,जीयनपुर, बेरमा होते हुए गुजरपार स्थित तमसा नदी के पास पहुंची जहां मूर्ति को विसर्जित किया गया। प्रतिमा जिधर से गुजरती उधर देखने वालों का ताता लग जा रहा था। साथ ही लग रहे जय जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था।