फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegally run school sealed

Azamgarh News: अवैध रूप से संचालित विद्यालय सील

Sat, 26 Oct 2024 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Illegally run school sealed
बरदह। क्षेत्र के जीवली देवगांव सड़क मार्ग पर संचालित सरस्वती प्राथमिक विद्यालय, गौराबादशाहपुर, जौनपुर के नाम से अवैध रूप से संचालित हो रहा था। बीएसए के निर्देश पर शनिवार को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएस मार्टीनगंज के निर्देश पर तहसीलदार राजू कुमार, नायब तहसीलदार हरिप्रसाद दुबे और एबीएसए ठेकमा रवि प्रकाश ने किया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के 130 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, जिन्हें छुट्टी देकर स्कूल को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इस अवैध विद्यालय के संचालन की शिकायत केशव प्रसाद पाल, निवासी मैरा दखान, थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की थी। शिकायत में बताया गया था कि प्रबंधक रूपमा देवी और प्रधानाचार्य रामलाल पाल द्वारा जीवली बाजार में बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान एसआई मनोज यादव, दरोगा महेंद्रनाथ सिंह, मनीष सिंह, राजस्वकर्मी और अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed