फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegally operated ultrasound machine seized under the guise of pathology

पैथोलॉजी की आड़ में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड मशीन सीज

Wed, 26 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Illegally operated ultrasound machine seized under the guise of pathology
मेंहनगर। पैथोलॉजी सेंटर की आड़ में जवाहर नगर वार्ड में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर एसडीएम व डिप्टी सीएमओ ने टीम के साथ छापेमारी कर अल्ट्रासाउंड के इस खेल का भंड़ाफोड़ किया। साथ ही मशीन को सीज कर दिया। इस प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित पैथोलॉजी सेंटर संचालकों में हलचल मची हुई है। मेंहनगर नगर पंचायत के जवाहर नगर वार्ड में आदर्श पैथोलॉजी की आड़ में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर की शिकायत मिली थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए बुधवार की दोपहर करीब एक बजे एसडीएम मेंहनगर संत रंजन, डिप्टी सीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद उक्त पैथोलॉजी सेंटर पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचते ही वहां अफरातफरी मच गयी। स्थलीय जांच में पैथोलॉजी सेंटर के अंदर चोरी-छिपे अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित होते पाई गई। प्रशासनिक टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर से संबंधित रजिस्ट्रेशन पत्र मांगा लेकिन संचालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसे लेकर डिप्टी सीएमओ ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से सम्पर्क किया। वहां से पुष्टि हुई कि वह सेंटर पंजीकृत नहीं है। पैथोलॉजी सेंटर संचालक ने अन्य सवालों का भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। एसडीएम ने इसे मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ मानते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed