फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Illegal liquor factory found behind government beer shop in ballia spirit worth Rs 50 lakh seized four arrested

बलियाः बीयर की दुकान के पीछे मिली अवैध शराब की फैक्ट्री, 50 लाख रुपए की स्प्रिट जब्त, चार गिरफ्तार

Wed, 30 Jun 2021 05:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 30 Jun 2021 05:14 PM IST
सार

बलिया की कोतवाली पुलिस ने सरकारी बीयर की दुकान के पीछे चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।  मौके से 14 ड्रम में 2800 लीटर स्प्रिट बरामद किया। साथ ही सहरसपाली स्थित मकान से छह ड्रम में कुल 1200 लीटर स्प्रिट बरामद किया। 
 

विज्ञापन
Illegal liquor factory found behind government beer shop in ballia  spirit worth Rs 50 lakh seized  four arrested
पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बलिया की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएचओ बालमुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार की देर शाम अमृतपाली स्थित सरकारी बीयर की दुकान के पीछे हाते में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से 14 ड्रम में 2800 लीटर स्प्रिट बरामद किया। साथ ही सहरसपाली स्थित मकान से छह ड्रम में कुल 1200 लीटर स्प्रिट बरामद किया।

विज्ञापन


इसके अलावा 51 पेटी निर्मित अपमिश्रित शराब, 56 पेटी होम्योपैथिक केमिकल, 120 लीटर लाल केमिकल, 06 जार में अपमिश्रित शराब बनाने के उपकरण, प्लास्टिक की खाली शीशी, शीशी पर लगाने वाला दो बंडल रैपर, एक पैकेट ढक्कन बरामद किया। जबकि मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन


जब्त की गई स्प्रिट की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। एसएचओ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम व पता  मनोज चौरसिया पुत्र इंद्रदेव निवासी अमृतपाली थाना कोतवाली, दीपक पासी पुत्र बालाजी पासी निवासी जलालपुर कृष्णा टॉकिज थाना कोतवाली, आदित्य कुमार गोंड पुत्र रामअवध निवासी ग्राम मिड्ढा अमवा थाना सुखपुरा, सतीश कुमार वर्मा पुत्र रवींद्र प्रसाद वर्मा निवासी आर्य समाज रोड थाना कोतवाली बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा 10 हजार रुपया पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed