फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal arms factory caught

अवैध असलहे का कारखाना पकड़ा गया

Thu, 17 Feb 2022 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory caught
फूलपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को रानीपुर में मजार के पास अवैध असलहे का कारखाना पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, आठ तमंचा प्लेट, एक निर्मित नाल, चार अर्द्धनिर्मित नाल व भारी मात्रा में उपकरण बरामद किया। वहीं अवैध तमंचा बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी 12 बजे रात से भोर में चार बजे तक बनाने का कार्य करता था।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली के प्रभारी विवेक कुमार पांडेय बुधवार को उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण प्रजापति व पूरी टीम के साथ माहुल मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि कुछ दिनों से एक व्यक्ति नेवादा रोड पर स्थित रानीपुर गांव में मजार के पास सरपत कुश में अस्थायी असलहा फैक्ट्री डालकर असलहा बना रहा और उसे बेच रहा है। वह ऑर्डर पर तैयार माल बेचने के लिए कुछ खरीदारों को बुलाया हैं। वह व्यक्ति रात्र में 12 बजे के बाद असलहा बनाने का काम शुरू करता है और सुबह चार बजे तक बंद कर देता है। इसके बाद असलहा व उसके बनाने वाले उपकरण को दिन में झाड़ झंकार में छिपा देता हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फूलपुर व पवई थानाध्यक्ष सक्रिय हुए और दो टीम बनाकर बुधवार की रात करीब 1.55 बजे पहुंचे। तभी देखा कि एक व्यक्ति भट्ठी जलाकर इमरजेंसी लाइट की रोशनी में अपने पास कुछ असलहे व उपकरण रखकर काम कर रहा हैं। पुलिस ने घेरेबंदी कर असलहा बना रहे व्यक्ति की तरफ बढ़ी। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास किया तभी पुलिस टीम की मदद से घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़ा गया आरोपी राजेंद्र निवासी शहजेरपुर थाना फूलपुर का है। आरोपी के पास से प्लास्टिक की बोरी में एक अवैध निर्मित देसी तमंचा 315 बोर व दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed