फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal arms factory busted, four arrested

Azamgarh News: अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory busted, four arrested
आजमगढ़। महराजगंज थाना पुलिस व स्वाट टीम ने बुधवार को घाघरा नदी किनारे चल रहे अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से चार को भी गिरफ्तार भी किया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि महराजगंज थाना पुलिस और स्वाट टीम बुधवार को सहदेवगंज तिराहे पर अपराध नियंत्रण को लेकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इब्राहिमपुर गांव में घाघरा नदी के किनारे अवैध असलहा बनाने और बेचने का काम चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। अर्द्धनिर्मित पुलिया के पास सात से आठ लोग दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके की तरफ बढ़ी तो पुलिस देख मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने चार लोगों को घेर कर पकड़ लिया तो वहीं अन्य गन्ना व झुरमुट का फायदा उठा कर भाग निकलने में सफल रहे। मौके से पुलिस ने नौ देशी तमंचा 315 बोर, दो अर्द्धनिर्मित तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ ही असलहा बनाने के उपकरण जैसे विभिन्न साईज की 6 रेती, 3 सुम्भी लोहे, 3 लोहे की पाईप, 20 लोहे की कील, 2 छेनी लोहे की, 7 स्प्रिंग लोहे की, 2 लोहे की सरसी, 1 लोहे का पिलास, लोहे की चादर के टुकड़े, 6 लोहे का फर्मा, 01 तार लोहे का व भट्ठी बरामद किया।
विज्ञापन

पकड़े गए अभियुक्तों में बृजराज विश्वकर्मा निवासी त्रिपुरारपुर खालसा थाना महराजगंज, मोती विश्वकर्मा निवासी मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर, संजय कुमार निवासी देवारा हरखपुरा थाना महराजगंज व संजय उर्फ रविन्द्र यादव निवासी कुड़ही थाना महराजगंज शामिल है। एसपी सिटी ने बताया कि बिराज, संजय व मोती पर आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं, वहीं संजय उर्फ रविंद्र पर चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed