फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   IG inspected Nizamabad and Tehbarpur police stations

Azamgarh News: आईजी ने निजामाबाद व तहबरपुर थानों का किया निरीक्षण

Sat, 12 Aug 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
IG inspected Nizamabad and Tehbarpur police stations
आम जनता के समस्याओं के निदान को लेकर शनिवार को सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। आईजी अखिलेश कुमार ने तहबरपुर व निजामाबाद थाने का निरीक्षण कर जनता की समस्याओं को सुना। वहीं डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य ने मेंहनगर थाने पर पहुंच कर जनता की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

निजामाबाद संवाददाता के अनुसार आईजी अखिलेश कुमार व नायब तहसीलदार निजामाबाद ने निजामाबाद थाने में जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल छह प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें एक का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। इसके साथ ही आईजी ने थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का भी हाल लिया। अपराध रजिस्टर का निरीक्षण के दौरान कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी उन्होंने दिया।
विज्ञापन

निजामाबाद के बाद आईजी तहरबपुर थाने पहुंचे और वहां भी थाने का निरीक्षण किया। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार थाने पर एसपी विशाल भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य ने जनता की समस्याओं को सुना। थाने पर कुल 12 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिसमें चार का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरायमीर संवाददाता के अनुसार थाने पर सीआरओ विनय कुमार गुप्ता व एसडीएम निजामाबाद प्रेमचंद मौर्य ने जनता की समस्याओं को सुना। 15 प्रार्थना पत्रों में मात्र दो का ही निस्तारण हो सका। बरदह संवाददाता के अनुसार थाने पर नायब तहसीलदार लालगंज पंकज शाही ने जनता की समस्याओं को सुना। कुल 19 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिसमें एक भी निस्तारण नहीं हुआ।
अमिलो संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर थाने पर एसडीएम सदर प्रशिक्षु श्रीकेश राय व सीओ सदर गोपालपुर स्वरूप ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान 15 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें एक का निस्तारण कर दिया गया।

मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर कोतवाली पर एसडीएम न्यायिक संजय कुशवाह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस हुआ। पांच मामले प्रस्तुत किए गए। जिसमें चार मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed