फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If you work with your neck bent, the risk of text neck syndrome can increase

Azamgarh News: गर्दन झुकाकर काम किए तो टेक्स्ट नेक सिंड्रोम का बढ़ सकता है खतरा

Fri, 03 Jul 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
If you work with your neck bent, the risk of text neck syndrome can increase
आजमगढ़। मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट का घंटों-घंटों तक इस्तेमाल लोगों की गर्दन पर भारी पड़ रही है। गलत मुद्रा में घंटों स्क्रीन देखने की आदत के कारण जिले में टेक्स्ट नेक सिंड्रोम के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 350 मरीज आते हैं। इनमें से 120 मरीज ऐसे होते हैं, जो टेक्स्ट नेक सिंड्रोम के कारण गर्दन में दर्द, अकड़न या उससे जुड़ी अन्य समस्याओं से पीड़ित रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मोबाइल चलाते समय लगातार गर्दन झुकाकर स्क्रीन देखने से गर्दन की मांसपेशियों और रीढ़ की हड्डी पर सामान्य से कई गुना अधिक दबाव पड़ता है। यदि यह आदत लंबे समय तक बनी रहे तो दर्द स्थायी रूप ले सकता है। पहले इस तरह की समस्या अधिक उम्र के लोगों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब 15 से 40 साल के युवाओं में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई मरीज शुरुआती दर्द को नजरअंदाज करते रहते हैं। बाद में समस्या गंभीर हो जाती है और फिजियोथेरेपी या लंबा उपचार कराना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed