फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If you look back or open it again, everything will turn to ashes...

Azamgarh News: मुड़कर देखी या फिर खोली तो सब कुछ हो जाएगा राख...

Mon, 16 Dec 2024 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
If you look back or open it again, everything will turn to ashes...
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर दुर्गा मंदिर के पास शनिवार को तीन लोगों ने मिलकर टप्पेबाजी की। तीनों ने महिला को कपड़े में कुछ पत्थर भरकर दिए और बोले पीछे मत मुड़ना या फिर इसे आज मत खोलना...यदि खोली तो सबकुछ राख हो जाएगा। महिला के जेवरात तीनों उचक्के लेकर उड़ गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर स्थित ऑफिसर कालोनी निवासी बबीता श्रीवास्तव ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि तीन व्यक्ति उसके पास आए और उसे तरह-तरह की बाते करने लगे। कहा कि जो गहने पहनी हो वहीं तुम्हारे परेशानी का कारण है। समस्या का समाधान के लिए उक्त युवकों द्वारा एक कपड़ा दिया जिसको धागे से बांधा गया था। उसमे कुछ छोटे-छोटे टुकड़े थे। महिला को दिया और उससे कहा कि इसे लेकर घर जाओ। पीछे मुड़कर मत देखना और इस धागे को मत खोलना। यदि खोल दी तो सबकुछ राख हो जाएगा। इसके बाद जेवरात युवक लेकर फुर्र हो गए। महिला जब घर पहुंची और धागे को खोलकर कपड़े में देखा तो उसमे पत्थर भरे थे। महिला ने सूचना अपने पति को दी। पति ने इस मामले में शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

00
शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर में एक महिला के साथ टप्पेबाजी हुई है। महिला को कपड़े में धागे से कुछ बांधकर देकर उसके जेवरात चोरी कर लिए गए हैं। मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है।- विवेक त्रिपाठी, एसपी यातायात आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed