फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If you do not put a cash jam

कैश न मिलने पर लगाया जाम

Thu, 08 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजालागढ़, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजालागढ़, आजमगढ़ Updated Thu, 08 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
If you do not put a cash jam
कैश न मिलने पर लगाया जाम
\प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के एक माह पूरे होने के बाद भी दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। मांग के अनुरूप आरबीआई से कैश न मिलने के कारण अधिकतर बैंकों की शाखाओं से रुपये नहीं मिल पा रहे हैं या कैश की कमी के चलते बैंक शाखा नहीं खुल रही है। गुरुवार को भी बैंकों से रुपये नहीं मिलने पर जिले के अंबारी, मुबाकरपुर में ग्रामीणों ने जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं, लाटघाट में ग्रामीण बैंक के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने बैंक और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 अंबारी संवाददाता के अनुसार यूनियन बैक अंबारी शाखा में कैश नही मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने अंबारी चौक पर सुबह दस बजे लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। रोड पर बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। उधर जाम की सूचना पाकर 11 बजे मौके पर पहुंचे भाजपा नेता और पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार, गुरुवार को संयुत काशी गोमती शाखा मुबारकपुर से कैश न मिलने पर लोगों ने रोडवेज चौराहा जाम कर दिया। जाम स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक संतलाल यादव लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। एक घंटे तक चले जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन


लाटघाट संवाददाता के अनुसार काशी संयुत ग्रामीण बैंक शाखा लाटघाट से रुपया न मिलने और ताला न खुलने से नाराज लोगों ने बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। बैंक के बाहर मौजूद श्यामा, तारा, बसंती, उषा, ओम प्रकाश, राजेश, जयनाथ आदि ने बताया कि पेंशन, वेतन के लिए प्रतिदिन बैंक आ रहे हैं लेकिन जरुरत तक के लिए रुपया नहीं मिल रहा है। दो दिसंबर से बैंक आ रहे हैं और खाली हाथ लौट जा रहे हैं। शाखा प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि रुपया नहीं मिल रहा है तो हम लोग ग्राहकों को कहां से देंगे। इसलिए लोगों को वापस करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed