फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If walk on Purvanchal Expressway pain happen in stomach and waist if samajwadi government is formed will get it built again said Akhilesh yadav

यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलो तो पेट और कमर में होता है दर्द, सरकार बनी तो फिर से बनवाएंगे- अखिलेश

Thu, 28 Oct 2021 11:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 28 Oct 2021 11:49 PM IST
सार

कोविड पाबंदियां खत्म होने के बाद आजमगढ़ में अपनी पहली सभा कर रहे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता को लेकर सरकार को निशाने पर रखा।

विज्ञापन
If walk on Purvanchal Expressway pain happen in stomach and waist if samajwadi government is formed will get it built again said Akhilesh yadav
संबोधित करते अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को पूरे रौ में दिखे। भाजपा सरकार पर जमकर हमले किए। इस सरकार को नाम व रंग बदलने वाली सरकार बताया। कहा कि पहले हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई यात्रा का ख्वाब दिखाया लेकिन हवाई अड्डों को ही बेच दिया गया। दावा किया कि जनता तय कर चुुकी है कि 2022 में भाजपा का सफाया करना है। वे श्री दुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा में लैपटाप वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


कोविड पाबंदियां खत्म होने के बाद जिले में अपनी पहली सभा कर रहे पूर्व सीएम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता को लेकर सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के डिवाइडर 12 मीटर के होते लेकिन न जाने बाबा मुख्यमंत्री ने क्या किया कि 12 मीटर वाले डिवाइडर छोटे हो गए।
विज्ञापन


बाबा जी के अपने लोग इस सड़क को बना रहे हैं और पूरी सड़क खराब कर दी है। इस पर चलो तो पेट व कमर में दर्द होता है। सपा सरकार बनते ही इसे फिर से बनाया जाएगा और आगरा एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर इसका उद्घाटन हवाई जहाज उतार कर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र की याद दिलाते हुए सरकार को घेरा। कहा कि मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटने, दो जीबी डेटा मुफ्त देने व शिक्षण संस्थानों को वाईफाई करने की घोषणा की गई थी। सरकार के साढ़े चार साल हो गए हैं लेकिन बच्चों को लैपटॉप नहीं मिले। आज सुबह अखबार देखा तो पता चला कि सरकार अब टैबलेट देने जा रही है। भाजपा अपने संकल्प पत्र को ही भूल गई। कहा कि मेधावियों को लैपटॉप देकर वे सरकार को उनके घोषणा पत्र को याद दिलाने का काम कर रहे हैं।

'बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता'

कहा कि बाबा हमारे लैपटॉप तो खोलेंगे नहीं, क्योंकि उन्हें लैपटॉप चलाने नहीं आता। इस बार उन्हें पता चल जाएगा कि किसकी सरकार आने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो सभी मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे।

उन्होंने लोगों से पेट्रोल, डीजल और सिलिंडर के दाम पूछे और कहा कि जिस प्रकार अंग्रेजों ने पहले चाय पिलाई और उसकी आदत बनाकर चले गए। उसी प्रकार पहले सिलिंडर मुफ्त में देकर गैस पर खाना बनाने की आदत डाल दी अब गरीबों को 1000 रुपये में सिलिंडर दे रहे हैं। इस सरकार में अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे किसानों को कुचल दिया गया। 

'ओवैसी हमारे साथ नहीं'

If walk on Purvanchal Expressway pain happen in stomach and waist if samajwadi government is formed will get it built again said Akhilesh yadav
आजमगढ़ में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि ओवैसी हमारे साथ नहीं हैं। ओमप्रकाश राजभर के बार-बार गठबंधन बदलने के सवाल पर कहा कि राजनीति में समय के हिसाब से बदलाव होता रहता है। शिवपाल यादव से गठबंधन के सवाल पर कहा कि इस मामले पर जल्द ही रास्ता निकाला जाएगा।

बंगाल में खेला होवे तो उत्तर प्रदेश में होगा खदेड़ा होवे

छात्र-छात्रा सम्मान समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास का गुणगान किया तो वहीं योगी सरकार पर जमकर तंज कसा। इस दौरान सभी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि आगामी सरकार सपा की होगी। 

पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि गरीबों के बच्चों को लैपटॉप देने का काम अखिलेश यादव ने किया। जनपद में जो भी काम है वह सपा सरकार ने किया। भाजपा सरकार ने जनपद के लिए कुछ नहीं किया। 

विधायक आलम बदी आजम ने कहा कि तीन दिन पहले योगी सरकार ने सपा पर प्रहार किया था लेकिन मऊ की जनसभा के जरिए सपा प्रमुख ने उन्हें एक-एक जवाब दिया। बंगाल में खेला हुआ अब उत्तर प्रदेश में खदेड़ा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed