फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If there is violation of the code of conduct, then action in the Disaster Management Act: DM

आचार संहिता के उल्लंघन तो डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट में कार्रवाई : डीएम

Mon, 10 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
If there is violation of the code of conduct, then action in the Disaster Management Act: DM
आजमगढ़। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी की अध्यक्षता में देर रात्रि कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रमुख राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने उनका परिचय प्राप्त किया। साथ ही आर्दश आचार संहिता के अनुपालन करने को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी तथा अन्य राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधियों को बताया कि जनपद में सातवें चरण में चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी 2022 को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी। 17 फरवरी 2022 को नामांकन का अखिरी दिन, 18 फरवरी को स्क्रुटनी, 21 फरवरी को नाम वापसी तथा सात मार्च 2022 को वोटिंग करायी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जनवरी 2022 तक किसी भी प्रकार की राजनैतिक रैली व सभा पर आयोग द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को जो आयोग का निर्देश आएगा उसे सभी को अवगत करा दिया जाएगा। इस बीच सभी पार्टीयां डिजिटल तरीकों से प्रचार-प्रसार कर सकती है। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार सिर्फ पांच गाड़ियां साथ चलेगी तथा पांच गाड़ियों का ग्रुप के बीच आधा घंटा का अंतराल होना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइन को सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया तो डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों द्वारा भी सुझाव दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी जेपी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व आजाद भगत सिंह तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed