फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If there is any leakage in the supply pipeline, then fix it immediately: DM

सप्लाई की पाइप लाइन में कहीं लीकेज हो तो तत्काल कराएं ठीक: डीएम

Fri, 01 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
If there is any leakage in the supply pipeline, then fix it immediately: DM
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सरायमीर क्षेत्र का भ्रमण कर जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां कहीं भी पानी इकट्ठा हो गया है, उसको निकालने की व्यवस्था करें। उन्होंने नगर पंचायत सरायमीर के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि पानी सप्लाई की पाइप लाइन को तत्काल चेक किया जाए। उन्होने कहा कि जहॉ भी लीकेज हो, उसे तत्काल ठीक करें, ताकि घरों में हो रहे सप्लाई के पानी में गंदा पानी न मिलने पाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि सप्लाई के पानी में मानक अनुरूप क्लोरीन की मात्रा को बढ़ा दिया जाए। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत सरायमीर के ईओ को निर्देश दिया कि संबंधित एमओआईसी से संपर्क कर क्लोरीन की टैबलेट प्राप्त कर लें। नगर पंचायत के सभी सभासद एवं एनजीओ व कर्मचारी टीम बनाकर जल जमाव वाले क्षेत्रों में क्लोरीन की टैबलेट वितरित करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही सभी नागरिकों को जागरूक किया जाए कि उबला हुआ पानी ही पीएं। पानी में क्लोरीन की टैबलेट डालकर पानी पिया जाए। पुलिस, राजस्व एवं नगर पंचायत के अधिकारी मिलकर पुराने बंद ड्रेनेज को चेकर कर पुन: ड्रील करें, ताकि परम्परागत तरीके से पानी की निकासी सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने रेलवे की जमीन में जमा हुए पानी को निकालने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन, तहसीलदार तथा पुलिस के अधिकारी रेलवे अथारिटी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने बागेश्वर नगर कालोनी, चांदमारी एवं अन्य जगहों के पास भारी वर्षा के कारण हुए जल-जमाव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आजमगढ़ एवं खंड विकास अधिकारी पल्हनी को जल निकासी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सरायमीर, डीपीआरओ लालजी दूबे तथा पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed